{"vars":{"id": "127470:4976"}}

एनसीईआरटी की किताब से विवादित नक्शा हटाया, सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में छपा था विवादित नक्शा

 

RNE Network.

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ( एनसीईआरटी ) ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब में छपे उस विवादित नक्शे को हटा दिया है जिसमें जैसलमेर, बीकानेर और बूंदी को मराठा साम्राज्य का हिस्सा दर्शाया गया है।
 

इस नक्शे में तथ्यात्मक त्रुटि को लेकर जैसलमेर के पूर्व राजघराना सदस्य विक्रमसिंह नाचना, उदयपुर के विश्वराजसिंह और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी ने आपत्ति जताई थी। 
 

इसके बाद एनसीईआरटी ने सुधार करते हुए पुस्तक से नक्शा हटा दिया। गौरतलब है कि जैसलमेर रियासत कभी मराठा शासन के अधीन नहीं रही, बल्कि तत्कालीन समय वह एक स्वतंत्र रियासत थी।