{"vars":{"id": "127470:4976"}}

जिन्ना चेप्टर पर विवाद, समिति गठित, पाठ्यक्रम में जिन्ना पर अध्याय शामिल करने पर विरोध

 

RNE Network.

जम्मू में शिक्षा के पाठ्यक्रम में मोहम्मद अली जिन्ना का पाठ शामिल करने से एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विश्वविद्यालय के छात्र संगठन इसके विरोध में उतर आए है। विभाजन के बाद जिन्ना पाकिस्तान चले गए थे।
 

भारतीय राजनीति के इतिहास में जिन्ना को भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इस कारण उनका अध्याय जोड़ने का तीव्र विरोध हुआ है।
 

जम्मू विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के पाठ्यक्रम में मोहम्मद अली जिन्ना पर अध्याय शामिल होने से विवाद खड़ा हो गया है। छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शनो के बाद कुलपति ने सिलेबस की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की है।