छत्रपति शिवाजी महाराज और महारानी पद्मिनी की तस्वीरों से वॉशरूम साइन पर विवाद
Feb 25, 2026, 10:46 IST
RNE Network.
हरियाणा के फरीदाबाद के एक प्राइवेट बैंक्वेट हॉल में पुरुष और महिलाओं के वॉशरूम में दरवाजों पर जेंडर साइन के लिए की गई तस्वीरों से विवाद हो गया है। इन पर आदरयोग्य लोगों के चित्र लगा दिए।
वॉशरूम के दरवाजों पर जेंडर साइन के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज और महारानी पद्धमिनी की तस्वीर का इस्तेमाल करने से का वीडियो सामने आया है। इस पर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए बीजेपी की राज्य सरकार पर निशाना साधा है।