{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पॉक्सो एक्ट में वहशी दंपती को सुनाई फांसी की सजा, बच्चों की अश्लील तस्वीरें , वीडियो विदेशों में बेचते थे

 

RNE Network.

बांदा की एक विशेष अदालत ने प्रारंभिक यौन शोषण के आरोप में दंपती को फांसी की सजा सुनाई है। इस दंपती पर 33 मासूम बच्चों के साथ घिनोनी हरकतें करने और उनकी अश्लील वीडियो व तस्वीरें विदेशों में बेचकर लाखों रुपये कमाने का गंभीर आरोप था।
 

अदालत ने पीड़ित परिवारों के बच्चों को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से 10 - 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी आदेश दिया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अपनी गहन जांच और पुख्ता सबूतों के आधार पर सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को लगभग 5 साल पहले गिरफ्तार किया था। उनके घर से पैन ड्राइव , लैपटॉप और मोबाइल जैसे कई महत्त्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए थे।