{"vars":{"id": "127470:4976"}}

क्रिकेटर सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, कूरियर से धमकी के 2 पत्र भेजे गए हैं धमकी के

 

RNE Network.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान आल राउंडर सौरव गांगुली, उनकी पत्नी डोना और स्टाफ को जान से मारने की धमकी मिली है। रिपोर्ट के तहत, कुरियर से भेजे गए दो पत्र में ये धमकी दी गई है।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांगुली को धमकी के जो दो पत्र मिले हैं उनमें लिखी भाषा बहुत ही आक्रामक और हिंसक है। गांगुली ने इस मामले की शिकायत ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में कराई है। गांगुली के परिवार ने कहा है कि उन्हें पिछले 6 महीनें से इस तरह के पत्र मिल रहे थे। हालांकि शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन अब ऐसा करना मुश्किल है।