{"vars":{"id": "127470:4976"}}

DA Hike  : हरियाणा सरकार ने कर्मचारी व पेंशनरों को दिया तोहफा, बढ़ा दिया इतना डीए 

DA Hike HAryana से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों व पेंशनरों को वेतन वृद्धि के तौर पर बड़ा तोहफा दिया है
 

DA Hike HAryana : हरियाणा सरकार की तरफ से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों व पेंशनरों को वेतन वृद्धि के तौर पर बड़ा तोहफा दिया है। वेतन में बढ़ोतरी के लिए सरकार की तरफ से महंगाई भत्ता यानी डीए को बढ़ा दिया है। हरियाणा कर्मचारियों को बढ़ाया गया डीए एक जनवरी 2026 से दिया जाएगा और ऐसे में जनवरी से मार्च माह का डीए कर्मचारियों को एक साथ वेतन के साथ जारी कर दिया गया जाएगा।

पिछले दिनों केंद्र सरकार की तरफ से डीए में बढ़ोतरी की गई थी। हरियाणा सरकार ने भी केंद्र सरकार की तर्ज पर कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब डीए और डीआर की दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी।

मई, 2026 से प्रभावी रहेगा

हरियाणा सरकार के इस फैसले का लाभ सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। आदेश में बताया गया है कि बढ़ा हुआ डीए और डीआर मई 2026 के वेतन और पेंशन के साथ दिया जाएगा।

इसके साथ ही जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का बकाया (एरियर) जून 2026 में जारी किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि डीए/डीआर के भुगतान में 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में गिना किया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज किया जाएगा

कर्मचारियों के लिए राहत भरा कदम

वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता द्वारा जारी इस आदेश से लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा। आर्थिक महंगाई के बीच यह फैसला कर्मचारियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। इस निर्णय से राज्य के खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा, लेकिन कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ाने और महंगाई के असर को कम करने के लिए यह कदम जरूरी था।