{"vars":{"id": "127470:4976"}}

 श्याम प्रभु की विशेष पूजा व अर्चना के कारण आम दर्शन  बंद

 

RNE Network.

सीकर के खाटूधाम देश भर से आने वाले श्याम भक्तों को आज रात 10 बजे से कल शाम तक खाटूश्याम के दर्शन का लाभ नहीं मिल सकेगा। क्योंकि आज से कल शाम तक खाटूश्यामजी के कपाट आम दर्शन के लिए बंद रहेंगे। इस अवधि में यहां पहुंचने वालो को श्याम बाबा के दर्शन का लाभ नहीं मिल सकेगा।
 

खाटूश्यामजी हर दिन देश भर से बड़ी संख्या में श्याम भक्त यहां पहुंचते है। श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा - पूजा एवं तिलक कार्यक्रम के चलते खाटूश्यामजी मंदिर में शुक्रवार को आम दर्शन बंद रहेंगे। खाटूश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार यानी आज रात 10 बजे से 20 मार्च शुक्रवार शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी।