{"vars":{"id": "127470:4976"}}

माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े, भारी भीड़ के कारण यात्रा को एकबारगी रोकना पड़ा

 

RNE Network.

जम्मू के माता वैष्णों देवी में श्रद्धालु उमड़ पड़े है, भारी भीड़ के कारण यात्रा व दर्शन रोकने पड़े। चैत्र नवरात्रा के कारण पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में हाजरी लगाने पहुंच गए। जिसके कारण मंदिर में भारी भीड़ हो गयी। नवरात्रा में मां के दर्शन की विशेष महता होने के कारण इनमें अधिक भक्त यहां पहुंचते है। 
 

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण माता वैष्णों देवी की यात्रा व दर्शन रोकने पड़े। शनिवार दोपहर तक करीब 40000 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किये। आज रविवार सुबह से माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए फिर से पंजीकरण शुरू हुआ।