साइकिल से एवरेस्ट कैम्प पहुंची दिव्या, ऐसा करने वाली पहली भारतीय, गोरखपुर की शिक्षिका का कमाल
Apr 8, 2026, 10:47 IST
RNE Network.
उत्तर प्रदेश की 28 वर्षीय शिक्षिका दिव्या सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए माउंट एवरेस्ट बेस कैम्प तक साइकिल से पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव प्राप्त किया है।
काठमांडू से शुरू हुई इस 14 दिवसीय यात्रा में दिव्या ने 17560 फीट की ऊंचाई छुई। वह ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला बन गयी। दिव्या ने - 12 सेंटीग्रेड की हाड़ कम्पा देने वाली ठंड, कम ऑक्सीजन व बर्फीली हवाओं का सामना किया। दुर्गम रास्तों पर प्रतिदिन 10 से 12 घंटे साइकिल चलाई।
प्रेरणा बना दिव्या का संकल्प:
गोरखपुर प्रशासन द्वारा फ्लैग - ऑफ की गई इस यात्रा की सफलता पर सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा है। बेस कैम्प पर तिरंगा थामे उनकी तस्वीरों ने देश भर के युवाओं को प्रेरित कर रहा है।