फारूक अब्दुल्लाह हमले में बाल बाल बचे, जम्मू में एक शादी समारोह में हुआ था हमला
Mar 13, 2026, 09:53 IST
RNE Network.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला एक हमले में बाल बाल बच गए। यह हमला उन पर जम्मू में हुआ। फारूक अब्दुल्लाह जम्मू में एक शादी समारोह में भाग लेने आये हुए थे। उसी शादी समारोह में उन पर हमला किया गया।
इस जानलेवा हमले के बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पिता फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि अल्लाह ने उन्हें बचा लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन करके उनसे हालचाल जाना। शाह ने भरोसा दिलाया कि इस घटना की जांच की जायेगी।