{"vars":{"id": "127470:4976"}}

फर्जी वीडियो डालने पर एफआईआर दर्ज, एक्स पर एआइ से तैयार कर वीडियो डाला था एक यूजर ने

 

RNE Network.

सोशल मीडिया में इन दिनों एआइ से तैयार कर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने का चलन बढ़ गया है। मगर अनेक बार एआइ से यूजर ऐसे वीडियो बना लेते है जो फर्जी होते है। ऐसे फर्जी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालना फिर उनको महंगा पड़ जाता है। उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी होती है।
 

 इसी तरह का एक मामला केरल से सामने आया है। केरल पुलिस की साइबर शाखा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ' एक्स ' और एक यूजर पर मानहानिकारक एआइ वीडियो प्रसारित करने का मामला दर्ज किया है। वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग को भ्रामक तरीके से दिखाया गया था।