खेल खेल में चल गई गलती से बंदूक, इस हादसे में बालिका की हो गयी मौत
May 3, 2026, 09:40 IST
RNE Network.
यह घटना राज्य के बारां जिले की है। कचनारिया खुर्द गांव में घर मे भाई के साथ अवैध टोपीदार बंदूक से खेलते समय गोली चल जाने से 12 वर्षीय बालिका की गोली से मौत हो गयी।
गोली लगने से उसका सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आलिया अपने 15 वर्षीय भाई के साथ टोपीदार बंदूक से खेल रही थी। इसी दौरान उसके भाई से बंदूक चल गई और गोली आलिया के सिर में जा लगी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर चारपाई पर गिर पड़ी। धमाके की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां आलिया लहूलुहान हालत में मिली। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।