{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Electricity Complaint Number : हरियाणा में अब मिस्ड कॉल देते ही दर्ज होगी बिजली शिकायत, व्हाट्सएप चैटबॉट पर इन नंबरों पर दर्ज कर सकेंगे शिकायत

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नई योजना लागू की है।
 

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नई योजना लागू की है। अब बिजली उपभोक्ताओं को अपनी खराब हुई बिजली को ठीक करवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और न ही कंप्लेट करवाने के लिए लगातार फोन की लाइन में रहना पड़ेगा।

इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने कंप्लेंट हैंडलिंग सिस्टम को आधुनिक बनाते हुए यूनिफाइड कंज्यूमर कंप्लेंट एंड सर्विस पोर्टल लॉन्च किया है। अब बिजली उपभोक्ताओं को बिलिंग, मीटरिंग, नए कनेक्शन और बिजली कट जैसी शिकायतों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई आधारित इस सेंट्रलाइज्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी। बिजली निगम द्वारा अब बिजली फॉल्ट संबंधित सेवाओं के लिए नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस कॉल करने से ही शिकायत दर्ज हो जाएगी।

व्हाटसएप नंबर पर शिकायत दर्ज करने, स्टेटस जानने, नया कनेक्शन लेने और बिल संबंधी जानकारी हासिल करने की सुविधा मिलेगी। एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया है, जिससे उपभोक्ता घर बैठे अपने शिकायत का स्टेटस जान सकेंगे और अधिकारी मॉनिटरिंग भी कर सकेंगे। उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समुचित समाधान सुनिश्चित होगा।

डीएचबीवीएन ने इन पांच सेवाओं को किया हाईटैक, मोबाइल एप भी लॉन्च

1. बिजली कॉल सेंटर टोल फ्री - 1912 या 1800-180-4334 : उपभोक्ता इन टोल-फ्री नंबरों पर कॉल करके अपनी बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

2. बिजली शिकायत के लिए  व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 88139-99708: इस नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज करने, करने, स्टेटस जानने, नया कनेक्शन लेने और बिल संबंधी जानकारी हासिल करने की सुविधा मिलेगी।

3. बिजली ठीक करवाने के लिए मिस्ड कॉल सेवा नंबर 76698-75768 : बिजली गुल होती है, तो उपभोक्ता को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सिर्फ एक मिस्ड कॉल देनी होगी। शिकायत अपने आप दर्ज हो जाएगी।

4. मोबाइल एप डीएचबीवीएन सीएचएस : इस एप के जरिए उपभोक्ता घर बैठे शिकायत ट्रैक कर सकेंगे। अधिकारी भी इसके जरिए शिकायतों की मॉनिटरिंग और समाधान सुनिश्चित करेंगे। 

5. वेब चैट और एआई तकनीकः पोर्टल पर मौजूद एआई आधारित चैटबॉट उपभोक्ताओं के सवालों का तुरंत समाधान करेगा।

बिजली निगम एमडी विक्रम सिंह ने बताया कि बिजली निगम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को जवाबदेह, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं देना है। डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई तकनीक के विस्तार से शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी। उपभोक्ता बिजली संबंधी समस्याओं के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन और ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल करें।