{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana News : हरियाणा के इस विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद, चार अधिकारियों को सस्पेंड किया

नौतपा के बीच में गर्मी लोगों को झुलसा रही है। गर्मी के चलते बिजली व पानी का संकट गहराता जा रहा है। लोगों की समस्याओं को जल्द ही निदान हो सके, इसके लिए हरियाणा सरकार की तरफ से संबंधित विभागों को सख्त हिदायत दी
 

नौतपा के बीच में गर्मी लोगों को झुलसा रही है। गर्मी के चलते बिजली व पानी का संकट गहराता जा रहा है। लोगों की समस्याओं को जल्द ही निदान हो सके, इसके लिए हरियाणा सरकार की तरफ से संबंधित विभागों को सख्त हिदायत दी है कि लोगों की समस्याओं का तुरंत ही समाधान करे।

गर्मी के मौसम में पानी की समस्या गहरा रही है। इसको देखते हुए हरियाणा सरकार की तरफ से जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टियों को रद कर दिया है। सरकार के पास रिपोर्ट पहुंच रही थी कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लोगों की समस्याओं का तुरंत ही निदान नहीं कर रहे है और कर्मचारी इस मौसम में छुट्टियों पर चल रहे है।

पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर हांसी और चरखी दादरी के 2 एसडीओ, 2 जेई सस्पेंड किए गए हैं। आदमपुर के एसडीओ और जेई को चार्जशीट किया गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के मंत्री रणवीर गंगवा ने बताया कि लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को छोड़ा नहीं जाएगा। लोगों को गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। 

उधर, नारनौल में पानी की सप्लाई न आने के कारण मंगलवार को लोगों ने निजामपुर रोड पर जाम लगा दिया। बड़े गुरुद्वारा के पास पीर आगा मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पिछले 10 दिन से पानी नहीं आ रहा। अधिकारियों के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोल दिया।

वहीं, चिलचिलाती धूप का असर सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। बड़े शहरों में सड़क किनारे छबील लग रही हैं। हिसार में तो समाजसेवियों ने मैंगो शेक पिलाया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 29 मई से 1 जून तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।