{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Government Petrol Pumps : हरियाणा के इन जिलों में खुलेंगे चार सरकारी पेट्रोल पंप, देखे लिस्ट  

इंडियन आयल के सहयोग से खोले जाएंगे पेट्रोल पंप 
 

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के चार जिलों में सरकारी पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। इन पर पेट्रोल व डीजल सरकार द्वारा बेचा जाएगा। इसका संचालन जेल विभाग द्वारा किया जाएगा। शुरुआत में फरीदाबाद व नूंह जिले में जेल विभाग द्वारा पेट्रोल पंप खोले जाएंगे और इसके लिए जल्द ही जेल के पास पेट्रोल पंपों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

इसके तुरंत बाद ही जींद व सिरसा जिले में भी जेल विभाग द्वारा सरकारी पेट्रोल पंप खोला जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के जेल महानिदेशक मोहम्मद अकील (आइपीएस) ने रविवार को जेल विभाग द्वारा कैथल रोड स्थित जिला जेल के समीप संचालित इंडियन आयल के पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया और वहां पर दी जाने वाली सुविधाओं व व्यवस्था का जायजा लिया। 

जेल महानिदेशक ने बताया कि जेल विभाग की ओर से सबसे पहले कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप स्थापित किया गया था। उसी की तरह करनाल, अंबाला, यमुनानगर, हिसार व सोनीपत में भी संचालित किया है। इन पंप पर पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ जल्द ही सीएनजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन भी शुरू किए जाएंगे। यहां पर 24 घंटे सेवाएं जारी रहेंगी। एक पेट्रोल पंप पर दोनों शिफ्ट में करीब 16 कैदी काम करते हैं।

जेल में बनते हैं 135 प्रोडक्ट, विकते आनलाइन

जेल में कैदियों द्वारा 135 तरह के प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। इन्हें आनलाइन बेचा जाता है। लाइब्रेरी बनाई हुई है। जेल कैदियों के पास काल के रुपये नहीं होते उन्हें विभाग सप्ताह में एक बार काल करने के रुपये देता है और जिन कैदियों के स्वजन उनसे संपर्क नहीं करते तो जेल विभाग उन स्वजन को मिलने के लिए कहता है। पुरुष कैदी कंप्यूटर, स्टील, टेलरिंग, कपड़ा बुनाई आदि में लगे हैं, जबकि महिला कैदी टेलरिंग और मेकअप जैसे कार्यों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।