Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा में अगले चार दिनों में होगी मूसलाधार वर्षा, इन जिलों में चलेगी तेज हवा
हरियाणा में कई दिनों से मानसून सक्रिय हो चुका है, लेकिन काफी हिस्सों में अब भी सही वर्षा नहीं हो पाई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों में हरियाणा का मौसम परिर्वतनशील रहेगा और इस दौरान तेज हवा के साथ मूसलाधार वर्षा की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आने से हरियाणा में पिछले दो दिनों से कहीं-कहीं वर्षा देखने को मिली है।
प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर 14 से 18 जुलाई तक मूसलाधार वर्षा होगी। मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्र मोहन ने बताया कि प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कई इलाकों में हल्की वर्षा देखने को मिल रही है।
हरियाणा के इन जिलों में चलेगी तेज हवा
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और दक्षिणी जिले रेवाड़ी गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद व एनसीआर दिल्ली में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलेगी।
हिसार में हुई वर्षा, सड़कों पर जलभराव
स्थानों पर इससे ज्यादा तेज गति के साथ जबरदस्त मानसून वर्षा और कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना बन रही है। रोहतक, झज्जर के साथ पूर्वी जिले सोनीपत, पानीपत, करनाल और एनसीआर दिल्ली के साथ कैथल कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और जींद में भी हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।
इन दोनों मौसम प्रणालियों से लगातार उत्तरी पश्चिमी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में लगातार दक्षिणी पूर्वी मानसूनी हवाओं का आगाज हो रहा है। साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभअफगानिस्तान पर बना हुआ है जो 14 जुलाई को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से अरब सागर से भी प्रचुर मात्रा में नमी मिलने से जबरदस्त मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है।