HPSC Recruitment : हरियाणा में एचसीएस, डीएसपी व तहसीलदार की होगी भर्ती, एचपीएससी 102 पदों के लिए मांगे आवेदन
हरियाणा में जल्द ही एचसीएस, डीएसपी व तहसीलदार की सीधी भर्ती करेगा। इसके लिए एचपीएससी की तरफ से सभी तैयारी कर ली है और जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। दो साल बाद हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) एचसीएस-एलाइड सर्विस की भर्ती 102 पदों पर कराएगा।
इनमें एचसीएस के 24 पद, सबसे ज्यादा ईटीओ के 27 पद शामिल हैं, जबकि बीडीपीओ और एईओ के पद इस बार भर्ती सूची में नहीं हैं। राज्य सरकार ने 102 पदों की सिफारिश कमीशन को भेजी थी, जो अंतिम मुहर के - लिए वापस सरकार के पास आई है। आरक्षित पदों के विवरण अंतिम रूप से तय होना बाकी है। हरी झंडी मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। परीक्षा का शेड्यूल पहले ही कमीशन द्वारा घोषित किया जा चुका है।
ऐसे आरक्षित हो सकती हैं सीटें
कमीशन की ओर से सरकार को भेजे गए पत्र में आरक्षित पदों का भी उल्लेख है, लेकिन इसमें बदलाव संभव है। जो पत्र भेजा गया है, उसके अनुसार 44 पद अनारक्षित रखे गए हैं। डीएससी के लिए 13, ओएससी के लिए 10, बीसी-ए के लिए 15 व बीसी-बी के लिए 7 और ईडब्ल्यूएस के लिए 11 पद प्रस्तावित किए गए हैं।
एचसीएस पदों का वितरण
एचसीएस 24
डीएसपी 8
ईटीओ 27
डीएफएससी 2
एआरसीबी 3
डीएफएसओ 1
एईटीओ 22
टीएम 7
तहसीलदार 3
नायब तहसीलदार 5