हेमंत मीणा की अचानक तबीयत बिगड़ी जयपुर एसएमएस में भर्ती कराया गया
Apr 4, 2026, 08:06 IST
RNE Network.
राज्य सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा अस्वस्थ हो गए है। कल उनकी अचानक तबीयत खराब हो गयी। तबीयत खराब होने पर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने आरंभिक जांच के बाद उनको भर्ती किया।
राजस्व मंत्री हेमंत मीणा को एसएमएस के आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनको अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में रखा गया है। चिकित्सको ने आरंभिक जांच के बाद बताया कि मंत्री मीणा को हाई लेवल डायबिटीज, हाइपरटेंशन और उल्टी की समस्या थी। उनके अस्वस्थ होने की सूचना पर उनके मित्र, परिजन अस्पताल पहुंचे।