{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana Holiday Canceled : हरियाणा में 36 से 48 घंटे भारी वर्षा होने का हाई अलर्ट जारी, कर्मचारियों की छुट्टी रद

जाब में बाढ़ आने के बाद हरियाणा में तेज बारिश को देखते हुए हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। हरियाणा में यमुना नदी भी उफान पर आ गई है
 

हरियाणा में मौसम विभाग ने 36 से 48 घंटे भारी वर्षा होने का हाई अलर्ट जारी किया है। पंजाब में बाढ़ आने के बाद हरियाणा में तेज बारिश को देखते हुए हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। हरियाणा में यमुना नदी भी उफान पर आ गई है। ऐसे में भारी बारिश के दौरान स्थिति से निपटने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों की छुट्टी को आगामी आदेश के तक रद कर दिया है।

सरकार की तरफ से आदेश जारी किए है कि कर्मचारियों की छुट्टी रद रहने के साथ सभी कर्मचारी व अधिकारी जिला हेड क्वार्टर को नहीं छोड़े। अगर आदेशों का पालन नहीं हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाईन ने पत्र जारी करके आदेश दिए है कि सभी जिलों के अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में रहे और अपने अपने क्षेत्र में व्यवस्थाओं का पहले से ही जायजा ले ले।

इस दौरान अगर किसी जगह पर जलभराव होता है तो तुरंत ही उसकी निकासी की व्यवस्था की जाए। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी विदेश का दौरा रद कर दिया है। उनको दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में एक से तीन सितंबर तक जाना था, लेकिन पंजाब के हालात को देखते हुए दौरे को रद कर दिया है।सरकार ने अलर्ट जारी किया है कि पंजाब में बाढ़ आने के बाद हरियाणा के कुछ जिलों में खतरा बढ़ गया है, ऐसे में समय रहते ही अहम कदम उठाए है। 

दो दिन हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले 36 घंटे हरियाणा में तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी एक सितंबर को पूरे हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है। इसमें हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन तीनों जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

इसी तरह 10 जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और इन जिलों में आर्रेेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, रोहतक में भारी बारिश की संभावना जताई है और इन जिलों में आर्रेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह मौसम विभाग ने नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है और इन जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह दो सितंबर को भी पूरे हरियाणा में तेज बारिश की संभावना जताई है।