{"vars":{"id": "127470:4976"}}

होसबाले ने कहा, हिंदुओं ने कभी हमला नहीं किया, वाशिंगटन डीसी में हडसन इंस्टिट्यूट के कार्यक्रम में कहा

 

RNE Network.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि हिंदुओं ने कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया।
 

कभी किसी को गुलाम नहीं बनाया। इसलिए हिंदुओं को माफी मांगने की जरूरत नहीं। वे गुरुवार को वाशिंगटन डीसी में हडसन इंस्टिट्यूट में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
 

अमेरिका के बाद अब होसबाले 26 से 28 अप्रैल तक जर्मनी के दौरे पर भी जाएंगे। न्यू इंडिया कॉन्फ्रेंस में लेखक वाल्टर रसेल मीड के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका में आम धारणा यह है कि भारत अत्यधिक आबादी वाला देश है जो गरीबी, सपेरों और साधु संतों से भरा हुआ है। भारत सपेरों का देश नहीं, टेक हब है और चौथी बड़ी इकॉनमी है।