{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Hisar Airport Authority : हिसार एयरपोर्ट से जयपुर फ्लाइट पर लगा ब्रेक, अयोध्या सहित इन फ्लाइट का बदला शेड्यूल 

हिसार एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ग्रीष्मकालीन शेड्यूल जारी किया
 

हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ग्रीष्मकालीन शेड्यूल जारी किया है। यह शेड्यूल 29 मार्च से लागू होगा और 15 अप्रैल तक रहेगा। इसके बाद 16 अप्रैल से फिर एक और नया शेड्यूल लागू किया जाएगा।

नए शेड्यूल के मुताबिक, अब हिसार सीधे तौर पर अयोध्या के लिए सप्ताह में दो दिन फ्लाइट जाएगी। दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहरों की फ्लाइट भी जारी रहेगी। हालांकि, कुछ रूटों पर उड़ानों को स्थगित भी किया गया है। इसमें जयपुर का रूट अभी रोका गया है। जब दोबारा रिवाइज शेड्‌यूल में यह फिर से शुरू किया जा सकता है। फिलहाल इस पर 18 दिनों के लिए ब्रेक रहेगा। इन दिनों में वाया जयपुर की बजाय दिल्ली से सीधी हिसार के लिए फ्लाइट आएगी।

45 मिनट का छोटा सफर, बड़ी सुविधा

हिसार से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच का हवाई सफर पहले की तरह महज 45 मिनट का रह जाएगा। सभी उड़ानें एटीआर 42 एयरक्राफ्ट के जरिए संचालित की जाएंगी। यहां बता दें कि इससे पहले विंटर शेड्यूल लागू था। यह शेड्यूल 28 मार्च तक ही लागू रहेगा।

एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों की मानें तो 16 अप्रैल से कुछ और उड़ानें भी शुरू हो सकती हैं। अप्रैल माह में कई और रूटों पर उड़ानें शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है। क्योंकि विंटर सीजन में कई एयरपोर्ट पर उड़ानें स्थगित की जाती है समर में ये फिर से चालू हो जाती है।

यह है हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट का शेड्यूल

दिल्ली-हिसार : सुबह 10:55 पर
दिल्ली से चलकर 11:40 पर हिसार लैंडिंग।
हिसार-चंडीगढ़: शाम 16:30 बजे
हिसार से उड़ान और 17:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
हिसार-दिल्ली: शाम 16:55 बजे
हिसार से रवानगी और 17:40 बजे दिल्ली आगमन ।

अयोध्या के लिए शुक्रवार और रविवार को उड़ान

हिसार से अयोध्या के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। पलाइट हिसार से दोपहर 12:05 बजे उड़ान भरेगी और 14:05 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट 14:30 बजे उड़ेगी, 16:30 बजे हिसार आएगी। यह सेवा शुक्रवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी।