लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया इंडिगो विमान, 178 यात्रियों की जान बाल-बाल बची
Aug 23, 2026, 08:06 IST
RNE Network.
देश की हवाई सेवाओं को जैसे ग्रहण लगा हुआ है। अहमदाबाद में हुई दुर्घटना के बाद से ही लगातार विमान में खराबी, एमरजेंसी लैंडिंग, विमान की उड़ान टलना आदि की घटनाएं खूब बढ़ी है। फिर एयरइंडिया में पायलट गांजा पिये हुए निकले।
अब देश की सबसे बड़ी विमान कम्पनी इंडिगो की एक घटना और सामने आई है। गोरखपुर एयरपोर्ट पर 19 अगस्त को इंडिगो विमान हादसे का शिकार होते होते बचा। विमान में 178 लोग सवार थे। एयरलाइन ने शनिवार को बताया कि दिल्ली से आ रही फ्लाइट 6 ई 2381 के साथ यह घटना घटी।
दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ़्लाइट लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। पायलट ने तुरन्त विमान को दुबारा हवा में ले जाकर एसटीसी की अनुमति के बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई।