विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक गर्ग आज देशनोक आएंगे, करणी माता के दर्शन के लिए बीकानेर आ रहे है जोगेश्वर गर्ग
Updated: Jun 17, 2025, 11:16 IST
RNE Bikaner.
राजस्थान विधानसभा मे सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग आज एक संक्षिप्त दौरे पर बीकानेर आ रहे है। वे शहर में नहीं आयेंगे, सीधे देशनोक पहुंचेंगे।
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग आज सुबह 7 बजे जोधपुर से रवाना होकर लगभग 11 बजे देशनोक पहुंचेंगे। यहां वे करणी माता मंदिर देशनोक आ रहे है और करणी माता के दर्शन करेंगे। वे दोपहर 2 बजे यहां से प्रस्थान कर वापस जोधपुर जायेंगे।