{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कटारा की बढ़ीं मुश्किलें, कटारा शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपरलीक मामले में गिरफ्तार है

 

RNE Network.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के निलंबित  सदस्य  बाबूलाल कटारा की मुश्किलें बढ़ गयी है। वे शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपरलीक मामले में पहले से ही गिरफ्तार है। उनके खिलाफ अब अभियोजन की स्वीकृति मिल गयी है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने आरपीएससी के निलंबित सदस्य बाबूलाल कटारा के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति जारी कर दी है।
 

कटारा को राज्यपाल पहले ही निलंबित कर चुके है। कटारा को शिक्षक भर्ती प्रथम, द्वितीय श्रेणी और एसआई भर्ती परीक्षा पेपरलीक मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह वर्तमान में जेल में ही है। एसओजी उनके खिलाफ कई प्रकरणों में जांच भी कर रही है।