खाटूश्यामजी मंदिर में 14 अगस्त को आम दर्शन बंद, 13 अगस्त रात 10 बजे से लागू होगी रोक
Aug 12, 2026, 09:26 IST
RNE Network.
सीकर के खाटूश्यामजी स्थित श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए पूरे देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्याम बाबा के भक्तों का हर दिन खाटूश्यामजी में बड़ा जमावड़ा रहता है। सावन के इस महीने में भी विशेष रूप से देश भर से भक्त श्याम प्रभु के दर्शन करने के लिए आते हैं और विशेष सेवा - पूजा भी करते हैं।
श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा - पूजा व तिलक के कारण 14 अगस्त को खाटूश्याम मंदिर में आम दर्शन बन्द रहेंगे। मंदिर कमेटी के अनुसार 13 अगस्त रात 10 बजे से 14 अगस्त शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था बन्द रहेगी। इसके बाद आम श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। कमेटी ने भक्तों से निर्धारित समय का ध्यान रखने की अपील की है।