{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Lado Lakshmi Yojana : लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेना हुआ आसान, सरकार ने जारी किया ऐप

ऐप मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLYP) का मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खाते में हर महीने ₹2,100 की राशि दी जाएगी।
 

हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की तरफ एक कदम बढ़ाया है। जहां पर लाडो लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऐप को लांच कर दिया है। यह ऐप मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (DDLLYP) का मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया।

इस योजना के तहत हर पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खाते में हर महीने 2,100 की राशि दी जाएगी। सीएम सैनी ने इस पहल को महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया। यह लॉन्च नवरात्रि के अवसर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर किया गया, जिसका उद्देश्य 'अंत्योदय' के लक्ष्य को साकार करना है।

50 हजार से अधिक महिलाओं ने इसे तुरंत डाउनलोड किया

मुख्यमंत्री सैनी ने मंच से जानकारी दी कि ऐप लॉन्च होते ही 50 हजार से अधिक महिलाओं ने इसे तुरंत डाउनलोड कर लिया और 8 हजार महिलाओं ने सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण भी करवा लिया है। यह आंकड़ा बताता है कि महिलाओं में इस योजना को लेकर कितना उत्साह है।

सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सहज बनाने के लिए दो टोल-फ्री नंबर (01724880500 और 18001802231) भी जारी किए हैं, ताकि हरियाणा की किसी भी महिला को योजना का लाभ लेने में कोई दिक्कत न आए। सीएम ने स्वयं मंच पर पाँच महिलाओं का ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाकर इस प्रक्रिया की शुरुआत की।

5000 करोड़ का बजट रखा

हरियाणा सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए ₹5,000 करोड़ का विशाल बजट रखा है।

किसे मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ 23 से 60 वर्ष तक की सभी महिलाओं को मिलेगा। परिवार में जितनी भी पात्र महिलाएं होंगी, उन सभी को इसका लाभ दिया जाएगा।

पहला फेज: योजना के पहले फेज में ₹1 लाख तक वार्षिक आय वाली महिलाओं को शामिल किया गया है। इसके तहत 21 लाख महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। इन महिलाओं को हर महीने करीब ₹415 करोड़ की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

 भविष्य के चरण: योजना को तीन फेज में लागू किया जाएगा। दूसरे फेज में आय सीमा ₹1.80 लाख (बीपीएल परिवार) और तीसरे फेज में ₹3 लाख वार्षिक आय तक की जाएगी, जिससे योजना का दायरा और बढ़ेगा।

आवेदन और सत्यापन

योजना को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है। आवेदन 25 सितंबर से शुरू होंगे और रजिस्ट्रेशन केवल मोबाइल ऐप के जरिए ही किया जा सकेगा।
 आवेदन माध्यम: रजिस्ट्रेशन केवल मोबाइल से होगा, किसी अन्य माध्