{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana land acquisition : हरियाणा में लार्ज स्केल पर होगा जमीन का अधिग्रहण, जीटी ब्लैट के इन गांवों में 12 हजार एकड़ खरीदेगी सरकार 

हरियाणा में नए सेक्टर विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से मांगी गई जमीन 

 

हरियाणा में नए रिहायशी सेक्टर व वाणिज्यिक और संस्थागत सेक्टर विकसित करने के लिए भारी संख्या में जमीन खरीदने वाली है। सरकार के प्लान के तहत जीटी बैल्ट क्षेत्र में ही हरियाणा सरकार की तरफ से 12 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। 69 शहरों में रिहायशी सेक्टरों के साथ ही वाणिज्यिक और संस्थागत सेक्टर विकसित किए जाएंगे।

इससे न केवल अवैध रूप से पनप रही रिहायशी कालोनियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि नए वाणिज्यिक क्षेत्रों में एक ही जगह पर खुदरा विक्री, कार्यालय और सेवाओं (व्यापार) पर आधारित गतिविधियां तथा संस्थागत सेक्टरों में स्कूल अस्पताल और सरकारी इमारतें जैसी सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रदेश सरकार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के माध्यम से 1.67 लाख एकड़ जमीन खरीदने के लिए ई-भूमि पोर्टल खोल दिया है। शहरी विकास में भागीदारी के लिए 104 गांवों के किसान और भूमि मालिक इस पोर्टल पर 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण में 13 शहरों में लगभग 40 हजार एकड़ जमीन खरीदी जानी है।

जीटी रोड बेल्ट में खरीदी जाएगी 12 हजार एकड़ जमीन 

पंचकूला-अंबाला क्षेत्र में कोट-बेहला के आठ गांवों में कोट, जसवंतगढ़, बिल्ला, बीड फिरोजड़ी, खंगेसरा, बीड़ बाबूपुर, दबकौरी, भानु के किसानों से 2804 एकड़ जमीन की खरीद होगी। कुरुक्षेत्र के लाडवा में डेरा, बन और लाडवा के किसानों से 459 और करनाल के घरौंडा में 329 एकड़ जमीन की खरीद की जानी है।

अंबाला के 24 गांवों में कुल 3668 जमीन ली जानी है। इसके लिए पट्टी शेखां, सिंघावाला, नसीरपुर, घसीटपुर, दुखेडी, बोहावा, शाहपुर, सलारहेड़ी, ब्राह्मण माजरा, करधान, घसीटपुर, दुखेड़ी, रांवला, सरसहेड़ी, चंदपुरा, सौंडा, सराये महमदूद, मटहेड़ी जटटान, शेखमाजरा, मछौंडा, उगाड़ा, कांवला, संभालखा, मंगलई के किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। नारायणगढ़ में नए सेक्टर के लिए सात गांवों मिलक, नारायणगढ़, रायपुर विरान, हुसैनी, कुलारपुर, नवीपुर के किसानों से 512 एकड़ जमीन ली जाएगी।

गुरुग्राम फरीदाबाद में चाहिए सर्वाधिक जमीन गुरुग्राम में नए

सेक्टर विकसित करने के लिए 36 गांवों की 17 हजार 358 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। इनमें खेड़की दौला, कादीपुर, सिंही, हरसरू, बसई, गाडोली, गाडोली कला, गाडोली खुर्द, बेहरामपुर, उल्लाहास, कादरपुर, बादशाहपुर, टिकली, पलड़ा, खरकी, नौरंगपुर, मैदाबास, सिकन्दरपुर बढ़ा, लखनौला, हयातपुर, नवादा, फतेहपुर, वजीरपुर, काकरोला, मेवका, धनकोट,

खेडकी, माजरा, दौलताबाद, धनवापुर, मोहम्मदहेडी, टीकमपुर, बाबूपुर, पवाला, खुसरूपुर, ढोरका गांव शामिल है। इसी तरह फरीदाबाद के 19 गांवों खेड़ी कला, नचोली, ताजपुर, ढेकोला, शाहाबाद, ताजापुर, बदरपुर सैद, साहूपुरा, सौतई, सनपेड, मलेरना, जाजरू, भैसरावली, फतुपुरा, भुआपुर, जसाना, फरीदपुर, सदपुरा, तिगांव के किसानों से सरकार ने 4500 एकड़ जमीन मांगी है।

नया जिला बने हांसी में भी विकसित होंगे नए सेक्टर

हाल ही में नया जिला बने हांसी में नए सेक्टर बनाने के लिए पांच गांवों ढाणा, हांसी, शेखपुरा, ढाणी कुंदनपुर के किसानों से 1495 एकड़ जमीन खरदीने का लक्ष्य है। इसी तरह जीद के नरवाना में नए सेक्टर के लिए तीन गांवों मोहल खेडा, डूमरखा कलां और नरवाना के किसानों से 2172 एकड़ और पिंजौर-कालका में सेक्टर के लिए चंडी मंदिर क्षेत्र की 3914 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी।