{"vars":{"id": "127470:4976"}}

झालावाड़ में फिर बड़ा हादसा: जर्जर स्कूल भवन की पट्टी गिर गयी,  एक छात्र घायल 

 

RNE Network.

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से हुए बड़े हादसे के बाद माननीय उच्च न्यायालय सख्त रवैया अपनाते हुए राज्य सरकार व शिक्षा विभाग को जर्जर भवन शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए। राज्य सरकार ने इन जर्जर भवनों को ठीक कराने का आश्वासन विधानसभा में भी दिया। 
 

विभाग के स्तर पर सर्वे भी हुए। रिपोर्ट बनी। मगर बरसात का मौसम आने के बाद भी लगता है सरकार व शिक्षा विभाग के स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस तरह की घटनाएं रुक नहीं रही है जो शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।
 

जोधपुर के लूणी क्षेत्र की यह घटना है। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांगासनी में जर्जर कमरे की छत की पट्टी गिरने से एक छात्र घायल हो गया। सुबह करीब 11 बजे कक्षा 7 के छात्र साहिल खान को चोट पहुंची। इस छात्र की उम्र 12 साल है। कमरे की पट्टी गिरने से साहिल साहिल के पैर में गम्भीर चोट आई है।