{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Heavy Rain Alert : सावधान! हरियाणा के दस व पंजाब के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

24 घंटे में पंजाब के पांच जिले व हरियाणा के दस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है
 
 

बंगाल की खाड़ी में बने विक्षोभ के बाद उत्तर भारत के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले कई दिनों से मानसून पीछे हट गया था और किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। बुधवार रात को मौसम ने अचानक ही करवट ली और हरियाणा व उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने इसी बीच में 24 घंटे में पंजाब के पांच जिले व हरियाणा के दस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें मौसम विभाग ने इसके लिए इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है। हालांकि मौसम वीरवार सुबह हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश हुई है और जगह-जगह जलभराव हो गया है। अगर अब तेज बारिश आई तो इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो सकते है। 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग की तरफ से वीरवार दोपहर को अलर्ट जारी किया है। इसमें हरियाणा के दस जिले व पंजाब के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पंजाब के गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, रामपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है। 

इसी तरह हरियाणा के अंबाला, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, पंचकूला, रेवाड़ी, यमुनानगर, रोहतक में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

हरियाणा के इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जहां दस जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश का सिरसा एकमात्र जिला है जहां पर बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, नूंह में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार सिरसा जिला को छोड़कर प्रदेश के हर हिस्से में वीरवार को बारिश होगी। हालांकि जींद जिले में इससे पहले तेज बारिश नहीं हुई थी, लेकिन शनिवार जींद जिले में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है और शहर में जलभराव हो गया है।