{"vars":{"id": "127470:4976"}}

New routes Bus : हिसार से हांसी व जींद के इन 12 ग्रामीण नए रुटों पर चलेगी बस 

 

हिसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आरटीए विभाग 12 नए रूटों पर बसों का संचालन करेगा। इससे गांवों से शहर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आरटीए विभाग ने परमिट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक बस संचालकों को 15 दिनों के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अब तक जिले के 18 रूटों पर 227 बसों का संचालन हो रहा है। कई ग्रामीण रूट ऐसे थे, जहां बसों की संख्या कम होने या सीधी  नेक्टिविटी नहीं होने से लोगों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता था। आरटीए इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने कहा- नये रूट शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी।

गांवों से शहर आने-जाने वालों को सुविधा मिलेगी

अग्रोहा मोड़ से उकलाना वाया पाबड़ा कंडूल, साहू

बरवाला से उचाना बाया गैबीपुर, बोबुआ, लितानी, दुर्जनपुर, काकड़ोद, उचाना खुर्द व कलां

बरवाला से उचाना वाया मतलोडा, बनभौरी, छान, संदलाना, मखण्ड, भोंगरा

बनभौरी से नगूरा वाया संदलाना, मखण्ड, भोंगरा, उचाना कलां, बडोदा, रोजखेड़ा, घोघड़िया, बधाणा

हिसार से आदमपुर वाया न्योलीकलां, न्योली खुर्द, मात्रश्याम, सलेमगढ़, काबरेल, सीसवाल

हांसी से बवानीखेड़ा वाया गढ़ी,  सोरखी, भैणी, कुंगड़, सिवाड़ा 
हांसी से महम वाया सोरखी, सीसर खरबला, प्रभुवाला, मदनहेड़ी, सिंघवा
हिसार से आदमपुर वाया दुर्जनपुर, काजला, असरवां, कालीरावण
हिसार से ईशरवाल वाया कैमरी, मंगाली, स्याहड़वा, मिराण।
बरवाला से भूना वाया खेदड़, बालक, चौपटा, पाबड़ा, नहला, बैजलपुर
हिसार से तलवंडी वाया गंगवा, मुकलान, कालवास, चारनौंद, रावतखेड़ा, पायल
नारनौंद से उचाना वाया बुडाना, 
राखी, कापड़ो, खेड़ी चौपटा, बुडाना