{"vars":{"id": "127470:4976"}}

' वन केस वन डेटा ' प्लेटफार्म व एआइ चैटबॉट लॉन्च, सुप्रीम कोर्ट ने की पहल, पारदर्शिता बढ़ेगी

 

RNE Network.

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ' वन केस वन डेटा ' पहल की है। यह लोगों को न्यायिक प्रक्रिया में बड़ी सुविधा देगी।
 

यह पहल हाईकोर्ट, जिला अदालत और तहसील स्तर की अदालतों के केस डेटा को एक साथ जोड़कर आधुनिक केस मैनेजमेंट सिस्टम बनाएगी। भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इस पहल को लॉन्च किया। इसमें किसी भी केस की पूरी जानकारी अब एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी। 
 

सुप्रीम कोर्ट ने ' सु सहाय ' नाम से एआइ चैटबॉट भी लॉन्च किया है, जो लोगों को अदालती सेवाओं तक पहुंचने में मदद करेगा।