{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राम रहिम 15 वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आयेगा

 

RNE Network.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर जेल से बाहर आने की इजाजत मिली है। राम रहीम को गिरफ्तारी के बाद 15 वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आने की अनुमति मिली है।

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल दी गयी है। दो शिष्यों से बलात्कार के मामले में साल 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद से राम रहीम 15 वीं बार पैरोल पर जेल से बाहर आयेगा।