{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: फर्जी रसीदों से करोड़ों की हेराफेरी का शक

 

RNE Network.

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में पुलिस को फर्जी रसीदें बरामद हुई है, जिनके जरिये चढ़ावे की रकम में हेराफेरी किये जाने का संदेह है। 
 

अब पुलिस बरामद रसीदों का मिलान मंदिर के रिकॉर्ड, नकदी जमा विवरण और आरोपियों के बयान से कर रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया। पुलिस तीनों आरोपियों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ कर रही है। 
 

पुलिस मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला से भी पूछताछ कर चुकी है और उसके बयान के आधार पर कई अहम जानकारियां जुटाई है। जांच एजेंसियां पता लगा रही है कि फर्जी रसीदों का नेटवर्क कब से चल रहा था। 
 

पता चला है कि आरोपी असली दिखने वाली नकली रसीद बुक छपवाते थे। जब कोई श्रद्धालु नकद दान देता , तो उसे फर्जी रसीद थमा देते। चूंकि इस पैसे की एंट्री मंदिर के मुख्य खाते में होती ही नहीं थी, इसलिए यह पूरा चढ़ावा सीधे आरोपियों की जेब में चला जाता था।