चामुंडेश्वरी मंदिर आखिर पहुंच गए रणवीर सिंह, कर्नाटक हाईकोर्ट के निर्देश पर मंदिर पहुंचे
May 27, 2026, 12:30 IST
RNE Network.
कर्नाटक हाईकोर्ट के एक सख्त आदेश के बादआखिरकार फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह चामुंडेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए पहुंच गए। कोर्ट ने उनको सजा के तौर पर इस मंदिर आकर दर्शन करने का आदेश दिया था।
फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में पहुंचे। रणवीर सिंह ने मंदिर का दौरा ' कांतारा ' मिमिक्री मामले मे कर्नाटक हाईकोर्ट के एक निर्देश के बाद किया। अप्रैल में एक्टर ने इस मामले में अदालत में एक हलफनामा जमा किया था और माफी मांगी थी। इसके बाद अदालत ने उन्हें चार हफ्तों में चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा करने का निर्देश दिया था।