{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नाहरगढ़ में जमीन विवाद को लेकर साध्वी टावर पर चढ़ी, 6 घन्टे बाद उतरी

 

RNE Network.

बारां जिले की नाहरगढ़ में कल सुबह एक अजब वाकिया हुआ जब एक साध्वी टावर पर चढ़ गई। साध्वी सुबह बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक टावर पर चढ़ गई और नीचे कूदने की धमकी देने लगी।
 

जूना अखाड़े की साध्वी धापू प्रजापत का आरोप था कि उसकी खाते की जमीन फर्जी तरीके से अन्य के नाम कर दी गयी। साध्वी के टावर पर चढ़ने की सूचना के बाद पुलिस - प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और समझाइश की कोशिश की। यहां बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।
 

तहसीलदार और पुलिस प्रशासन ने मौके पर लगातार लाउडस्पीकर के जरिये वार्ता की। करीब 6 घन्टे तक साध्वी टावर पर चढ़ी रही। बाद में जालसाजी करने वालों पर कठोर कार्यवाई के आश्वासन के बाद वे नीचे उतरी।