{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सभ्यता व संस्कृति के असली रक्षक एससी व आदिवासी : भागवत

 

RNE Network.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि अनुसूचित जाति और आदिवासी समुदायों ने विदेशी आक्रमणों के बावजूद भारत की पहचान और आत्मा को संरक्षित रखा है।
 

उन्होंने इन समुदायों को भारत की सभ्यता और संस्कृति का असली रक्षक बताया। भागवत ने कहा कि ये वर्ग सदियों से देश की मूल भावना को जीवित रखने सबसे आगे रहे है। भागवत शनिवार को कर्मयोगी पुरस्कार समारोह के दौरान बोल रहे थे।
 

उन्होंने कहा कि भारत की सच्ची पहचान केवल बड़े बड़े मन्दिरों या राजवंशों में नहीं बल्कि इन वंचित और आदिवासी समुदायों की परंपराओं, रीति रिवाजों और त्याग में छिपी हुई है। विदेशी आक्रमणकारियों ने जब भारत पर हमले किये तो इन समुदायों ने अपनी संस्कृति और पहचान बचाने के लिए अथक संघर्ष किया।