उन्नाव में मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता की मौत
Feb 19, 2026, 11:17 IST
RNE Network.
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन पैनल के वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता की मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गयी। मानिक गुप्ता केडीएम लीग के मुकाबले में अंपायरिंग कर रहे थे।
उसी समय मधुमक्खियो के झुंड ने अंपायरों व खिलाड़ियों पर डंक मारे। हमले की चपेट में आये कई खिलाड़ी भी बुरी तरह घायल हो गए। उन्नाव जिले में शुक्लागंज के सप्रू मैदान पर वायएमसीसी और पैरामाउंट के बीच मैच चल रहा था, तभी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।
सफेद कपड़ों में होने के कारण मधुमक्खियों ने अंपायर मानिक गुप्ता और जगदीश शर्मा को निशाना बनाया। करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें डंक मारती रही। गम्भीर हालत में उन्हें तुरंत शुक्लागंज के निजी अस्पतालो और फिर कानपुर के एलएलआर ( हैलट ) अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।