{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana Kaushal Rozgar :  हरियाणा कौशल निगम में लगे इन कर्मचारियों को झटका, अब नहीं होगा नवीनीकरण 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने विभिन्न विभागों, बोर्ड व निगमों में कार्यरत कर्मचारियों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जो कर्मचारी पोस्ट नाट विजिबल के तहत काम कर रहे हैं, उनके लिए अब नई नीति बनेगी।
 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को सरकार ने झटका दिया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम की तरफ से नया फैसला लिया है, इसके तहत प्रदेश में लगे काफी कर्मचारी प्रभावित होने वाले है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने विभिन्न विभागों, बोर्ड व निगमों में कार्यरत कर्मचारियों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जो कर्मचारी पोस्ट नाट विजिबल के तहत काम कर रहे हैं, उनके लिए अब नई नीति बनेगी। रिपोर्ट आने तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा कर्मचारियों के अनुबंध नवीनीकरण पर निर्णय नहीं लिया जाएगा।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा विभागों को लिखे पत्र में उल्लेख किया गया है कि तकनीकी समस्याओं के चलते कर्मचारियों का नवीनीकरण लंबित है। इसके चलते कर्मियों की लागिन और उपस्थिति से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। लिहाजा, इन समस्याओं के समाधान को लेकर हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने विभागों से वास्तविक मैनपावर की रिपोर्ट मांगी है, ताकि आवश्यकता के आधार पर तैनाती की जा सके। निगम ने पोस्ट नाट विजिबल पर काम कर रहे कर्मियों के संबंध में पूरा रिकार्ड भेजने को कहा है।

उन कर्मियों का डाटा भी मांगा गया है, जिनका लंबे समय से नवीनीकरण अनुरोध लंबित है। जारी पत्र के मुताबिक विभागों से पीयूसीएस (पब्लिक यूटिलिटी कम्युनिकेशन) मिल रही है, जिसमें लागिन एक्सेस, उपस्थिति अपडेट, डाटा मिसमैच और कांट्रैक्ट नवीनीकरण जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया था। कई मामलों में विभागीय डीडीओएज और एचओडीएस के लागिन में भी संबंधित कर्मी का डेटा दिखाई नहीं देता, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है।

एचकेआरएन की ओर से कहा गया है कि कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति और कार्य प्रदर्शन, तत्काल पर्यवेक्षक की विस्तृत टिप्पणियां, विभाग को संचालन संबंधित आवश्यकता के अनुसार कर्मचारी की सेवाओं में विस्तार टिप्पणी, विभाग द्वारा कर्मचारियों के विशेष आकलन के साथ समस्या, प्रशंसनीय और तथ्यों की रिपोर्ट का अनिवार्य रूप से जिक्र करना होगा।