शिलांग हनीमून मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को जमानत, बहुचर्चित हत्याकांड में मुख्य आरोपी है सोनम
Apr 29, 2026, 09:13 IST
RNE Network.
मध्यप्रदेश से जुड़ा हनीमून टूर में पति की हत्या का बहुचर्चित मामला लोग आज भी नहीं भूले है। पत्नी सोनम हनीमून के लिए अपने पति राजा रघुवंशी को शिलांग, मेघालय ले गयी थी। वहीं पति की हत्या हो गयी थी। शिलांग पुलिस ने इस बहुचर्चित हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया था।
शिलांग की अदालत ने मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। कोर्ट ने जमानत देते हुए शर्त रखी है कि सोनम शिलांग छोड़कर नहीं जा सकेगी और उसे रोज थाने में हाजरी देनी होगी।