{"vars":{"id": "127470:4976"}}

दक्षिण के अभिनेता देवरकोंडा व रश्मिका उदयपुर पहुंचे, 26 फरवरी को दोनों की यहां होगी शादी

 

RNE Network.

साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर पहुंच गए है। 26 फरवरी को यह कपल शादी करने वाला है।
 

उदयपुर - नाथद्वारा हाईवे पर कैलाशपुरी में आईटीसी मोमेंटोज होटल में दोनों सात फेरे लेंगे। होटल की बुकिंग 24 से 26 फरवरी तक हुई है। शादी में करीब 230 गेस्ट शामिल होंगे।