{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Haryana School Holiday : हरियाणा में गर्मियों की छुट्टी की घोषणा, सीएम ने इस तिथि को किया निर्धारित 

 

हरियाणा में गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए सीएम नायब सैनी ने बड़ी घोषणा की है। इस बार गर्मियों की छुट्टियों को छह दिन पहले ही घोषित कर दिया है। ऐसे में इस बार विद्यार्थियों को छुट्टी करने का छह दिन अतिरिक्त मिलने वाली है।

हरियाणा में बढ़े तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा में 25 मई से ही स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी है। हालांकि स्कूलों की छुट्टी 24 मई से ही शुरू हो जाएगी, क्योंकि इस दिन रविवार है। ऐसे में विद्यार्थियों को अब तीन दिन ही स्कूल जाना है। इसके बाद उनकी लंबी छुट्टी की शुरुआत हो जाएगी। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अफसरों के साथ बुधवार को करीब 2 घंटे चली बैठक में समर वेकेशन 6 दिन एडवांस करने का फैसला लिया गया। सीएम नायब सैनी ने मीटिंग के बाद खुद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया की भीषण गर्मी के चलते सरकार ने रिव्यू किया।

मौसम विभाग ने प्रदेश में हीटवेब का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 शहरों में दिन का टेंपरेचर 45 डिग्री के पार हो गया है। 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतक सबसे गर्म रहा। 25 मई से नौतपा शुरू होना है।

रेवाड़ी में स्कूलों का टाइम बदला

रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिले में भीषण गर्मी के चलते सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों का टाइम बदला गया है। 20 मई 2026 से आगामी आदेश तक सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक स्कूल लगेगा।