सुप्रीम कोर्ट ने ‘वंदे मातरम’ अनिवार्यता पर याचिका खारिज की, वंदे मातरम को अनिवार्य करने के सर्कुलर से जुड़ी हुई है याचिका
Mar 26, 2026, 09:14 IST
RNE Network.
वंदे मातरम की अनिवार्यता को लेकर सरकार की तरफ से जारी एक सर्कुलर को लेकर कुछ लोगों ने एतराज किया और मामला कोर्ट में ले गए। कोर्ट में याचिका दायर कर इस सर्कुलर को चुनोती दी गयी थी। सर्कुलर के खिलाफ दायर हुई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों व स्कूलों में ' वंदे मातरम ' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ याचिका खारिज कर दी। सीजेआइ सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि यह केवल एडवाइजरी है, उल्लंघन पर दंडात्मक प्रावधान नहीं है, ऐसे में हस्तक्षेप का आधार नहीं बनता।