{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नाचना क्षेत्र में गिरा संदिग्ध गुब्बारा, पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की

 

RNE Network.

भारत - पाक सीमा से सटे गांवों में इन दिनों बड़ी संख्या में गुब्बारे गिरने की घटनाएं हो रही है। इसको लेकर पश्चिमी सीमा के गांवों में पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां विशेष रूप से सक्रिय हो गयी है।
 

जैसलमेर जिले में सीमावर्ती नाचना क्षेत्र में भारत - पाक सीमा के पास आकलवाला गांव के चक - 6 जेडब्ल्यूएम के एक खेत मे मंगलवार को संदिग्ध हवाई जहाजनुमा गुब्बारा गिरा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुब्बारा खेजड़ी के पास आसमान से आकर गिरा। गुब्बारे से आवाज आने पर स्थानीय लोगों ने इसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस व सुरक्षा एजेंज़ियो को सूचना दी। उन्होंने जांच शुरू कर दी।