19 साल बाद कोलकाता लौटीं तस्लीमा नसरीन, 2007 में विवादों के कारण छोड़ना पड़ा था शहर
Aug 1, 2026, 08:59 IST
RNE Network.
बांग्लादेशी लेखिका और एक्टिविस्ट तस्लीमा नसरीन 19 साल बाद वापस शुक्रवार को कोलकाता लौट आयी है। 2007 में अपनी विवादित किताब ' द्विखण्डित ' के कारण उन्हें शहर छोड़कर जाना पड़ा था।
2007 के बाद उनकी यह पहली कोलकाता यात्रा है। नसरीन अपनी लेखनी के कड़े विरोध के कारण 1994 से ही अपने मूल देश से बाहर रह रही है। 2007 में पश्चिम बंगाल में उनकी रचनाओं का कड़ा विरोध हुआ था और वहां लेफ्ट फ्रंट और तृणमूल कांग्रेस , दोनों ही सरकारों के कार्यकाल में तसलीमा को लंबे समय तक रहने की इजाजत नहीं दी गयी थी।