{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, रेस्क्यू टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव बरामद किया है

 

RNE Network.

मशहूर नेपाली - ब्रिटिश पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव आखिरकार रविवार को रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया। इससे रेस्क्यू टीम ने राहत की सांस ली है।
 

3 दिन पहले वह और 9 अन्य पर्वतारोही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित - बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित ब्रॉड पीक पर आए एवलांच की चपेट में आ गए थे। ब्रॉड पीक दुनिया का 12 वां सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है और इसे चढ़ाई के लिए सबसे कठिन चोटियों में से एक माना जाता है। पाकिस्तान के एल्पाइन क्लब ने बताया कि 43 वर्षीय निर्मल पुरजा का शव करीब 5700 मीटर की ऊंचाई पर मिला।