{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बिहार में सीएम का फैसला केंद्रीय नेतृत्त्व करेगा, कल बिहार भाजपा की बैठक अचानक टाल दी गयी

 

RNE Network.

कल बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली। उनके शपथ लेते ही बिहार में मुख्यमंत्री चुनने की कवायद आरम्भ हो गयी। अब यह तय हो गया है कि बिहार में अब सीएम भाजपा का ही होगा। जेडीयू का एक डिप्टी सीएम होगा।
 

बिहार की राजनीति में हलचल के बीच भाजपा की कल प्रस्तावित कोर ग्रुप बैठक अचानक टाल दी गयी। यह बैठक कल शुक्रवार शाम 6 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े के दिल्ली स्थित आवास पर होनी थी, जिसमे बिहार के बड़े नेताओं के शामिल होने की योजना थी।
 

पार्टी सूत्रों के अनुसार अब कोई बैठक नहीं होगी और फिलहाल बिहार से जुड़े मुद्धों पर दिल्ली में कोई चर्चा नहीं की जाएगी। इस फैसले के बाद बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पटना वापस लौट गए। साथ ही नीतीश कुमार भी पटना लौट गए। दिल्ली में मौजूद भाजपा के अन्य नेता भी दिल्ली लौट जाएंगे। सूत्रों के अनुसार बिहार के सीएम का फैसला अब केंद्रीय नेतृत्त्व ही करेगा। इसको लेकर राज्य स्तर पर कोई निर्णय नहीं किया जायेगा।