{"vars":{"id": "127470:4976"}}

यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज भक्तों के लिए बंद हो जाएंगे

 

RNE NETWORK.

अन्नकूट पर्व पर बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण गंगोत्री धाम के कपाट हर साल इस मौसम में बंद कर दिए जाते है और गर्मी की दस्तक होने के बाद कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोले जाते है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार शीतकाल के कारण गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार से बंद हो गए। गंगोत्री की उत्सव मूर्ति को डोली में बिठाकर मुखवा गांव ले जाया गया। वहीं यमुनोत्री धाम मंदिर के कपाट आज 23 अक्टूबर को बंद किये जायेंगे। अब सर्दी के बाद ही गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खुलेंगे।