लाल किले का ऐतिहासिक रूप फिर से लौटेगा, संरक्षित स्मारकों पर सरकार अभियान चला कार्य कराएगी
Jul 2, 2026, 09:25 IST
RNE Network.
भारत के विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों के मूल व ऐतिहासिक स्वरूप को फिर से लौटने के लिए केंद्र सरकार एक अभियान चलाएगी। इस अभियान के दौरान दिल्ली में बड़े पैमाने पर कार्य कराए जाएंगे। भारतीय पुरातत्व के अनेक ऐसे स्मारक है जिनका स्वरूप बदल गया है या उनका स्वरूप समय के साथ बिगड़ गया है। उस स्मारक को मूल स्वरूप में लाने के लिए यह अभियान चला कार्य कराए जा रहे हैं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली में बड़े पैमाने पर संरक्षण अभियान चला रहा है। 170 में से 140 संरक्षित स्मारकों पर विशेष काम होगा। लाल किला और कुतुब मीनार सहित 20 प्रमुख स्मारकों को ऐतिहासिक स्वरूप लौटाया जायेगा। बाकी संरचनाओं की मरम्मत होगी।