{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नया वित्तीय वर्ष शुरू, कई नियम बदले, आयकर, बैंकिंग व अन्य सेवाओं से जुड़े नियम बदले

 

RNE Network.

आज यानी बुधवार, 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2026 - 27 आरम्भ हो रहा है। इस नए वित्तीय वर्ष से कई नियम बदल जाएंगे जिनका आम जनता को लाभ होगा। उन नियमों की पालना करनी होगी ।
 

नये वित्तीय वर्ष से आयकर, बैंकिंग और अन्य सेवाओं से जुड़े नियम बदल गए है। नई कर व्यवस्था के तहत मानक कटौती की सीमा में वृद्धि और टैक्स स्लैब में बदलाव प्रभावी हो गए है, जिससे मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। चुनिंदा बीमा पॉलिसियों के सरेंडर वेल्यू नियमों में बदलाव से पॉलिसीधारकों को लाभ होगा। इसके अलावा बिना केवाईसी वाले फास्टैग आज से निष्क्रिय हो जाएंगे।