{"vars":{"id": "127470:4976"}}

साड़ी का झूला बना फाँसी का फंदा, खेल-खेल में फांसी पर झूली बालिका, मौत

 

RNE Network.
 

परासिया थाना में बीते दिनों करंट की चपेट में हुई बालिका की मौत का शोक अभी खत्म भी नही हुआ था कि देहात थाने में एक बालिका की खेल-खेल में मौत हो गई। दरअसल बालिका घर पर ही साड़ी का झूला बनाकर झूल रही थी, जो अचानक ही फाँसी का फंदा बनकर बालिका के गले मे लिपट गया।

जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार हिमांशी पिता अशोक मरकाम(14) निवासी गांगीवाड़ा आज सुबह 11:30 बजे घर के अंदर साड़ी का झूला बनाकर झूल रही थी। जबकि बालिका के माता-पिता घर के कामों में व्यस्त थे।

झूला झूलते हुए अचानक ही साड़ी हिमांशी के गले मे फंस गई। जिससे उसका दम घुटने लगा। जब वह बेहोश हो गई तो उसके पिता ने तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 14 वर्षीय हिमांशी की मौत के बाद पूरे घर मे मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।